होम / Jawa 42 Bobber: भारत में लॉन्च हुई Jawa की सबसे सस्ती Bobber बाइक, जानें क्यों है खास

Jawa 42 Bobber: भारत में लॉन्च हुई Jawa की सबसे सस्ती Bobber बाइक, जानें क्यों है खास

• LAST UPDATED : September 30, 2022

Jawa 42 Bobber:

Jawa Yezdi Motorcycles ने अपने चाहने वालों को दिवाली से पहले बड़ी खुशखबरी दी है। कंपनी ने भारतीय बाजार में अपनी नई Jawa 42 Bobber को लॉन्च कर दिया है। जिसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 2.06 लाख तय की गई। इसके टॉप-एंड वैरिएंट की बात करें तो इसकी एक्स-शोरूम कीमत 2.09 लाख है। कंपनी ने बाइक को तीन कलर वैरिएंट्स में पेश किया है। अगर आप भी Jawa 42 Bobber को खरीदने की इच्छा रखते हैं तो आप इसकी टेस्ट राइड भी ले सकते हैं जो Jawa Yezdi  डीलरशिप पर अगले हफ्ते से उपलब्ध होगी। कंपनी Jawa 42 Bobber की डिलीवरी भी अगले हफ्ते से शुरू कर देगी।

jawa 42 bobber

3 कलर ऑप्शन मौजूद

Jawa 42 Bobber के कलर ऑप्शन की बात करें तो कंपनी ने इसे तीन कलर ऑप्शन के साथ पेश किया है। जिसमें मिस्टिक कॉपर, मूनस्टोन व्हाइट और डुअल-टोन जैस्पर रेड पेंट स्कीम शामिल हैं। कंपनी के मुताबिक 42 Bobber में सिर्फ डिजाइन और स्टाइल में ही बदलाव देखने को नहीं मिलते है, बल्कि उसने इस मोटरसाइकिल में एर्गोनोमिक और तकनीकी सुधार भी किए हैं। रंग के आधार पर Jawa 42 Bobber की कीमत की बात करें तो Mystic Copper- 2,06,500, Moonstone White- 2,07,500 और Jasper Red (Dual Tone)- 2,09,187 एक्स-शोरूम कीमत तय की गई है।

jawa 42 bobber

42 Bobber एक बढ़िया विकल्प

जावा के पास 42 Bobber से पहले ही लाइन-अप में Perak है, लेकिन यह इस समय Jawa की फ्लैगशिप बाइक है। वहीं इसकी बिक्री भी बड़ी संख्या में नहीं होती। इसका बड़ा कारण ये है कि इसमें प्रैक्टिक्लिटी की कमी है। लेकिन इसके बॉबर स्टाइल के चलते लोग इसे खासा पसंद करते है। ऐसे में जो ग्राहक Perak को खरीदने के लिए ज्यादा खर्च नहीं कर सकते उनके लिए Perak से ऊपर पोजिशन की गई 42 Bobber एक बढ़िया विकल्प हो सकती है।

jawa 42 bobber

लुक और डिजाइन

Jawa 42 Bobber में नए स्टाइल का फ्रंट और हेडलैंप यूनिट दिया गया है, बाइक की हेडलैम्प अभी भी एक गोल यूनिट है जो एक अच्छी बात है। इसके अलावा नये फ्यूल टैंक को एग्रेसिव लुक देने के लिए रबर पैड्स भी दिए गए हैं। यह राइडर को टैंक पर ग्रिप बनाने में मदद करता है। साथ ही इसमें एक नया हैंडलबार, क्लॉक कंसोल और एक नई सीट है। इसका पेंट जॉब काफी आकर्षक है और पेराक की तुलना में ये ज्यादा स्टायलिश लुक देता है। फेंडर और साइड पैनल ग्लॉस ब्लैक में आते हैं ताकि मोटरसाइकिल की पेंट स्कीम और भी अलग दिख सके। मिनिमलिस्टिक बॉडीवर्क, लो सिंगल सीट, छोटे फेंडर, फैट टायर्स और यूनिक पेंट स्कीम दी गई हैं।

jawa 42 bobber

इंजन पावर

42 Bobber के इंजन पावर की बात करें तो इसमें 334 cc इंजन का इस्तेमाल किया गया है। जो 30.64 PS का अधिकतम पावर और 32.74 Nm का अधिकतम टार्क जेनरेट करता है। कंपनी ने इसके इंजन में 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया है। जावा ने 42 Bobber के लिए सस्पेंशन सेटअप में भी बदलाव किए हैं। वहीं इसमें टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स, मोनोशॉक रियर सस्पेंशन, डुअल-चैनल ABS सिस्टम द्वारा असिस्टेड फ्रंट और रियर Disk ब्रेक, अलग-अलग पोजीशन वाले फुटपेग आदि शामिल हैं।

ये भी पढ़ें: पाना चाहते हैं मनचाही ड्रीम जॉब? फॉलो करें ये टिप्स, कदम चूमेगी सफलता

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox