होम / इस साल लॉन्च हो रही है Mahindra Thar 5 Door, जानें क्या मिलेंगे फीचर्स!

इस साल लॉन्च हो रही है Mahindra Thar 5 Door, जानें क्या मिलेंगे फीचर्स!

• LAST UPDATED : February 24, 2024

India News (इंडिया न्यूज), Mahindra Thar 5 Door: महिंद्रा थार के 5 डोर वर्जन पर तेजी से काम चल रहा है। इस एसयूवी को कई बार टेस्टिंग के दौरान भी देखा जा चुका है। ऑफ-रोड ड्राइविंग यानी खराब सड़कों और पहाड़ों पर ड्राइविंग के लिए थार को काफी पसंद किया जाता है। देशभर में इसकी एक अलग पहचान है. भारत में 5 दरवाजे वाली थार का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा है। आने वाली एसयूवी को कई अपडेटेड फीचर्स के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

महिंद्रा थार को एक सुरक्षित एसयूवी के रूप में जाना जाता है। सुरक्षा, आराम और फीचर्स के मामले में नई पांच दरवाजों वाली थार भी किसी से कम नहीं होगी। यहां हम उन 5 फीचर्स के बारे में बात करेंगे जो महिंद्रा थार के 5 डोर वर्जन में देखने को मिल सकते हैं।

जानिए इंजन और फीचर्स में क्या होगा खास?

1. सनरूफ: 5 डोर महिंद्रा थार में फुल पैनोरमिक सनरूफ भले ही न मिले, लेकिन सिंगल पेन सनरूफ जरूर मिल सकता है। 3 डोर थार में यह सुविधा उपलब्ध नहीं है।

2. डुअल-ज़ोन एसी: केवल 3-डोर थार में ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल फीचर मिलता है। लेकिन 5 डोर वर्जन में डुअल-जोन एसी फीचर दिया जा सकता है, जैसा कि XUV700 और स्कॉर्पियो एन में मिलता है।

3. रियर डिस्क ब्रेक: नई थार में सेफ्टी फीचर्स बेहतर होने की उम्मीद है। ऐसे में 5 डोर थार को रियर डिस्क ब्रेक के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

4. बड़ी टचस्क्रीन: महिंद्रा XUV400 की तरह नई थार में 10.25 इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिल सकता है। साथ ही एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले का सपोर्ट दिया जाएगा।

5. डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर: 5 डोर थार में XUV400 की तरह 10.25” डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले दिया जा सकता है। 3 डोर थार में एनालॉग सेटअप उपलब्ध है।

Disclaimer : बता दें, कम्पनी ने फीचर्स या कीमत को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं की है। ऑफिशियल डिटेल्स के लिए लॉन्च की टाइमलाइन तक ग्राहकों को इंतजार करना होगा।

ये भी पढ़े:
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox