होम / Maruti Suzuki Jimny: Maruti जल्द लॉन्च करेगी दो नई SUV, फीचर्स जानकर हो जाएगा दिल खुश

Maruti Suzuki Jimny: Maruti जल्द लॉन्च करेगी दो नई SUV, फीचर्स जानकर हो जाएगा दिल खुश

• LAST UPDATED : October 1, 2022

Maruti Suzuki Jimny: 

नई दिल्ली: देश में मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) के चाहने वालो की कमी नहीं है, जो इसे देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी के रूप में प्रदर्शित करती है। अपने चाहने वालों को खुशखबरी देते हुए कंपनी अगले 6 महीने में दो नए मॉडल लॉन्च करने वाली है। इसमें बलेनो पर आधारित YTB SUV और जिम्नी 5 डोर SUV शामिल हैं। जिन्हें Auto Expo 2023 में शोकेस किया जा सकता है।

मारुति सुजुकी जिम्नी 5 डोर

सबसे पहले बात करते हैं, मारुति सुजुकी जिम्नी 5 डोर की… जिसकी फिलहाल टेस्टिंग चल रही है। कई बार भारत में टेस्टिंग के दौरान दिखाई दी जिम्नी 5 डोर का नया मॉडल पहले जैसे स्टाइलिंग के साथ दिखाई देगा। 3 डोर मॉडल की तुलना में 5 डोर मॉडल ज्यादा बड़ा होगा। हालांकि केबिन भी पहले जैसा ही होगा, पर इसमें नए टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और अपडेटेड इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के रूप में कुछ बदलाव नजर आएंगे। गाड़ी में प्रोजेक्टर सेटअप के साथ सर्कुलर हेडलैम्प्स, वर्टिकल स्लैट्स के साथ ग्रिल और फ्लैट बोनट हैं। पीछे की तरफ बंपर में हॉरिजॉन्टल टेल लैंप्स और टेलगेट पर एक स्पेयर व्हील दिया गया है।

Maruti Suzuki Jimny 5 Door

Maruti Suzuki Jimny 5 Door

 ये होंगे फीचर

Maruti Suzuki, Jimny 5 डोर SUV में 1.5L K15C माइल्ड-हाइब्रिड इंजन का उपयोग कर सकती है, जिसका उपयोग नए ग्रैंड विटारा में भी किया जा रहा है। यह इंजन अपने वर्तमान संस्करण में 102 BHP और 137 NM अधिकतम टॉर्क उत्पन्न करता है। गाड़ी को 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स विकल्प के साथ पेश किया जा सकता है। नई जिम्नी 5-डोर की शुरुआती कीमत लगभग 10-12 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) होगी। जो महिंद्रा थार और फोर्स गोरखा जैसे प्रतिद्वंद्वियों को टक्कर देगी।

Maruti Baleno Cross

बलेनो YTB SUV

2023 की शुरुआत में लॉन्च होने वाली नई बलेनो-आधारित YTB क्रॉसओवर एक बोल्ड और अग्रेसिव स्टाइलिंग के साथ आएगी। इसके अलावा, नई YTB SUV के बलेनो के समान केबिन की पेशकश करने की संभावना है। गाड़ी 360-डिग्री कैमरा, HUD, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल और वायरलेस मोबाइल चार्जिंग जैसी सुविधाओं के साथ आएगी। YTB SUV में बलेनो की तरह पावरट्रेन विकल्पों का भी उपयोग किया जाएगा। गाड़ी की शुरुवाती कीमत की बात करें तो नई YTB SUV की कीमत 8-9 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) से होने की संभावना है। यह गाड़ी Tata Punch और Citreon C3 जैसी गाड़ियों को चुनौती देगी।

ये भी पढ़ें: गुरुग्राम के Global Foyer Mall में आग लगने से हड़कंप, दमकल कर्मी मौके पर मौजूद

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox