Tuesday, July 9, 2024
Homeऑटो-टेकWorld Highest Selling Cars: गाड़ी लेने का कर रहे हैं विचार, तो...

World Highest Selling Cars: लोग अपने बजट, पसंद और जरूरत के अनुसार चीजें खरीदते हैं। ऐसे में अगर आप गाड़ी खरीदने वाले हैं तो हम आपको बताएगें की दुनिया के अलग-अलग देशों में लोगों की पसंदीदा कार कौन-सी है। तो आइए जानते हैं कौन-सी कारें टॉप पर रहती हैं। कारों की बिक्री के ये आंकड़े अलग-अलग देशों में सबसे ज्यादा सेल हुई कारों के आंकड़ें हैं।

Ford truck 

अलग-अलग देशों में लोगों की पसंदीदा कार पर एक रिपोर्ट में रिसर्च की गई है। इसमें अमेरिकी लोगों की कार के मामले में फोर्ड सीरीज के ट्रक नबंर 1 पर है। अगर पिछले साल के आंकड़ें देखे जाएं तो 7,26,004 लाख ट्रक खरीदे गए थे। ये दुनिया में सबसे बड़ा आंकड़ा है। इसमें खास बात ये है कि इसमें बैठने के साथ ही कार के पिछले हिस्से में सामान रखने के लिए खुला हिस्सा होता है। इस जगह में काफी ज्यादा सामान आ सकता है।

Suzuki Wagon R

दूसरे नंबर पर दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार भारत की मारुति सुजुकी कंपनी की Wagon R है। ये भारत में रहने वाले लोगों के बजट और जरूरत के अनुसार सबसे बेस्ट कार है। बीते साल कंपनी ने 1,83,851 कारें बेची थी।

Lada Vesta, Fiat Strada

रूस में लोगों की पहली पसंद Lada Vesta कार है। 2021 में यहां 1,13,698 कारें बिकी था और यह तीसरे स्थान पर आती है। इसके अलावा ब्राज़ील के लोगों को Fiat Strada कार बेहद पसंद आती है। पिछले साल कंपनी ने 1,09,107 कारें बेचीं थी।

Volkswagen Golf, Peugeot 208

यूरोप के देशों में जर्मनी बड़ा कार बाजार है। यहां लोगों को फॉक्सवैगन गोल्फ (Volkswagen Golf) कार काफी पसंद आती है। इस कार को पिछले साल 91,621 लोगों ने खरीदा था। इसके अलावा फ़्रांस के लोगों को Peugeot 208 कार काफी पसंद आती है। 2021 में 88,037 गाड़ियों की बिक्री हुई थी। ब्रिटेन में Vauxhall Corsa कारों की 40,914 बिक्री हुई वहीं स्पेन में Seat Arona गाड़ी की 21,946 यूनिट की बिक्री हुई थी।

Fiat Egea, Toyota Avanza

ब्राज़ील और तुर्की में पिछले साल इस कार Fiat Egea की 49,698 यूनिट बेचीं गयी और अर्जेंटीना में 37,435 कारें बेची गई। इसके अलावा इंडोनेशिया के लोगों को Toyota Avanza बेहद पसंद है और कंपनी ने 66,109 कारों की सेल की थी।

ये भी पढ़ें: जानें क्या है आपका लकी नंबर और कैसा रहेगा आज का दिन

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular