Tuesday, July 9, 2024
HomeBreaking Newsकुत्ते का अटैक और चली गई बाघ बकरी चाय के डायरेक्टर की...

India News (इंडिया न्यूज़) : भारत के मशहूर बिजनेसमैन और बाघ बकरी चाय के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर और मालिक पराग देसाई का 49 साल के उम्र में निधन हो गया है। सामने आई जानकारी के मुताबिक, पराग देसाई का इलाज के दौरान अस्पताल में निधन हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पराग देसाई देसाई 15 अक्टूबर को उस समय दुर्घटना का शिकार हो गए थे जब वह अपने घर के पास मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे।

मॉर्निंग वॉक के दौरान हुए थे घायल

इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, पराग देसाई 15 अक्टूबर को सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे, जहां उनपर कुत्ते ने अटैक कर दिया था और वो घायल हो गए। इस दौरान उनके सिर पर गंभीर चोटें आई थीं। घायल अवस्था में उन्हें पास के ही अस्पताल में एडमिट कराया गया।

रविवार देर शाम हुआ निधन

बाद में हालत बिगड़ने पर उन्हें हेबतपुर रोड पर एक अन्य निजी अस्पताल में ट्रांसफर कर दिया गया। देसाई के परिवार के करीबी सूत्रों के मुताबिक, उनकी तुरंत सर्जरी की गई और निधन से पहले उन्हें सात दिनों तक वेंटिलेटर पर रखा गया था। लेकिन रविवार देर शाम को इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

also read ; पहले प्रोटीन खिलाओ, फिर छक्के मारेंगे, पढ़िए PAK क्रिकेटर्स के बचकाने बहाने

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular