Monday, May 20, 2024
HomeCrimeCrime: मनी लॉन्ड्रिंग का केस बनता है...कहकर दिल्ली के डॉक्टर से 5...

Crime: मनी लॉन्ड्रिंग का केस बनता है...कहकर दिल्ली के डॉक्टर से 5 लाख की लूट!

India News Delhi (इंडिया न्यूज), Crime: एक डॉक्टर को मुंबई साइबर क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर एक ठगी की वारदात सामने आयी हैं| ठगों ने डॉक्टर से लगभग 5 लाख 10 हजार रुपये के ठगी के रूप में मांग की थी। पुलिस के मुताबिक, कॉल करने वाले ने अपने आप को मुंबई साइबर क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताया और डॉक्टर से उनकी पूरी जानकारी और पासपोर्ट, क्रेडिट कार्ड और ड्रग्स के बारे में सभी जानकारी मांगी। डॉक्टर ने इसके बाद पुलिस को सूचित किया और शिकायत दर्ज करवाई।

हम आपको बता दें कि ठगों ने एक डॉक्टर पर मनी लॉन्ड्रिंग और ड्रग्स केस में शामिल होने का आरोप लगाया और उसको बहुत डराया| बात को दबाये रखने के लिए उन्होंने डॉक्टर से करीब 5 लाख 10 हजार रुपये ऐंठ लिए। कॉल करने वाले ने अपने आप को मुंबई साइबर क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताया| पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस और साइबर थाना जांच में लगा हुआ हैं!

ये भी पढ़ें:https://delhi.indianews.in/internationl/iran-israel-war-how-much-devastation-was-caused-in-the-second-world-war-how-much-loss-the-world-suffered-know/

पुलिस को को दी Crime की खबर!

डॉक्टर ने पुलिस को सब बताते हुए कहा कि उनके पास एक कॉल आई थी। उस कॉल पर बोलै गया कि उनका पार्सल रोक लिया गया है। डॉक्टर के मुताबिक उनका कोई पार्सल ही नहीं था जो आना हो। आरोपी ने कहा पार्सल कस्टम विभाग के पास है। पार्सल में 5 पासपोर्ट, 3 क्रेडिट कार्ड, पांच किलो कपड़े और 200 ग्राम एमडीएमए ड्रग है। मामले को गंभीर बनाने के लिए आरोपी ने साइबर सेल से बात करने की सलाह देते हुए उनकी किसी और शख्स से बात कराई| उस शख्स ने खुदको इंस्पेक्टर बताया। साथ ही साथ ये भी कहा कि डॉक्टर के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के 3 मामले दर्ज हुआ हैं। उनके नाम से हैदराबाद, मुंबई, गोवा और बेंगलुरु में कई बैंक खाते फ़िलहाल चल रहे है। फिर उन्हें तुरंत अंधेरी पुलिस स्टेशन आने को कहा|

करीबन डेड घंटे चली थी वीडियो कॉल!

पुलिस ने बताया कि डॉक्टर दिल्ली में रहती हैं| डॉक्टर को आरोपियों ने करीब तीन घंटे तक विडियो कॉल पर बैठाए रखा। उन्होंने बैंक अकाउंट की जांच के बहाने सारे रुपये उनके बताए अकाउंट में भेजने का कहा। जांच के 15 मिनट बाद पैसे वापस करने की बात कही। डॉक्टर ने 5 लाख 10 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। रुपये वापस नहीं आने पर उन्हें ठगी का अहसास हुआ। उसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दी।

Read More:

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular