Monday, May 20, 2024
HomeDelhiDelhi Metro: दिल्ली मेट्रो में लड़कियों की अश्लील हरकत, वीडियो वायरल

Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो में लड़कियों की अश्लील हरकत, वीडियो वायरल

India News (इंडिया न्यूज़), Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो में रील बनाने को लेकर कई बार विवाद हो चुके हैं। ऐसे विवादों पर डीएमआरसी कई बार बयान जारी कर चुकी है लेकिन होली से पहले एक और वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें दो लड़कियां मेट्रो में ‘आंग लगा दे रे’ गाने पर रील बना रही हैं।

मेट्रो में दो लड़कियों ने क्या किया?

वीडियो में देखा जा सकता है कि दो लड़कियां मेट्रो के फर्श पर बैठी हैं और उनके पास गुलाल भी है। दोनों एक-दूसरे के साथ फर्श पर लेटे हुए हैं, रंग लगा रहे हैं और ‘आंग लगा दे रे’ गाने पर डांस कर रहे हैं। मेट्रो में लड़कियों की इस हरकत को देखकर लोग हैरान हैं।

ये भी पढ़े: http://PBKS vs DC: आज होगा पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला, 15 महीने..

मेट्रो में अश्लील हरकत

दोनों लड़कियां एक-दूसरे के साथ रोमांटिक डांस कर रही हैं, जिसे देखकर लोग मुंह फेरते नजर आए। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कुछ लोग सवाल पूछ रहे हैं कि ये लड़कियां मेट्रो में रंगों के साथ कैसे निकल गईं, तो कुछ कह रहे हैं कि ये रील बीमारी देश को कहां ले जाएगी।

सोशल मीडिया यूजर्स के कमेंट

यूजर ने कमेंट कर लिखा कि इस मेट्रो में यात्रा करने वाले लोग भाग्यशाली हैं, हमें केवल लड़ाई देखने को मिलती है। एक ने लिखा कि ये सब सभ्य समाज के लिए खतरा है। एक अन्य ने लिखा कि बहन को समझना चाहिए कि ऐसा व्यवहार क्यों करना चाहिए। दूसरे ने लिखा कि नीचता की भी हद होती है, पब्लिक प्लेस पर क्या हो रहा है? क्या उन्हें रोकने वाला कोई नहीं है?

एक अन्य ने लिखा कि दिल्ली मेट्रो अधिकारियों क्या आपके पास ऐसी नौटंकियों को रोकने का कोई उपाय नहीं है? एक ने लिखा कि सोशल मीडिया पर लोग गुस्सा हो रहे हैं लेकिन इस मेट्रो में सफर कर रहे लोग उनकी तरफ देख भी नहीं रहे हैं। इन लोगों पर जुर्माना लगाया जाना चाहिए और मेट्रो में यात्रा करने पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए।

ये भी पढ़े: Delhi Metro: दिल्ली मेट्रों में फिर पकड़े गया चोर, हुई जमकर पिटाई

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular