Sunday, May 19, 2024
HomeDelhiDelhi Vada Pav Girl: हटाई गई 'वड़ा पाव गर्ल की सभी स्टॉल,...

Delhi Vada Pav Girl: हटाई गई 'वड़ा पाव गर्ल की सभी स्टॉल, खाने की जगह पर पसरा सन्नाटा

India News Delhi (इंडिया न्यूज़), Delhi Vada Pav Girl: दिल्ली पुलिस ने वड़ा पाव गर्ल के नाम से मशहूर चंद्रिका दीक्षित को हिरासत में लेने के संबंध में स्पष्टीकरण जारी किया था। पुलिस ने बताया था कि किसी भी विक्रेता को गिरफ्तार नहीं किया गया है और न ही उनके खिलाफ कोई मामला दर्ज किया गया है। हम आपको बता दें कि चंद्रिका दीक्षित कुछ महीनों से सैनिक विहार में फूड स्टॉल चला रही है। पर अब नगर निगम ने सैनिक विहार फुटपाथ से उनके स्टॉल समेत सभी ठेले हटा दिए हैं।

Delhi Vada Pav Girl: सभी स्टॉल को हटा दिया गया

पिछले सप्ताह सैनिक विहार क्षेत्र में चंद्रिका दीक्षित ने अपने बेटे के जन्म दिवस पर लंगर का आयोजन किया था। लेकिन इस खुशी के मौके पर हुए एक विवाद ने स्थानीय समुदाय में हलचल मचा दी थी। विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था, जिसके बाद से स्थानीय अधिकारियों की नजरें इस मामले पर टिकी हुई है।

दिल्ली पुलिस ने इस मामले में चंद्रिका दीक्षित के खिलाफ किसी भी कानूनी कार्रवाई या गिरफ्तारी की बात का स्पष्टीकरण दिया है। पुलिस ने बताया कि वायरल होने वाले वीडियो में दिखाई गई घटना में विवाद की जांच की जा रही है। वहीं, स्थानीय नगर निगम ने चंद्रिका के स्टॉल को हटा दिया है, जो उनके बिजनेस को प्रभावित करेगा।

पति ने स्पष्ट की ये बात

पुलिस ने चंद्रिका दीक्षित को हिरासत में लेने के पीछे की वजहों का स्पष्टीकरण दिया है। उनका कहना यह है कि स्टॉल के पास विवाद के कारण भारी भीड़ जमा हुई थी, जिससे यातायात में बाधा उत्पन्न हुई थी। इसके पूर्व लोगों की शिकायतों को ध्यान में रखते हुए, पुलिस ने कार्रवाई की।

चंद्रिका के पति यश ने इस मामले में अपने दृष्टिकोण से स्पष्ट किया कि किसी भी मामले में उनकी पत्नी के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है और वह गिरफ्तार भी नहीं की गई हैं। व्यापारिक गतिविधियों के संदर्भ में, स्थानीय नगर निगम ने फुटपाथ से सभी स्टॉलों और ठेलों को हटा दिया है। इससे स्थिति में सुधार आया है, लेकिन इसके असर से चंद्रिका दीक्षित के व्यवसाय पर भी असर पड़ा है।

Read More:

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular