Thursday, May 9, 2024
HomeDelhiDelhi Weather: कई राज्यों में लू का कहर जारी, 40 डिग्री पार...

Delhi Weather: कई राज्यों में लू का कहर जारी, 40 डिग्री पार पहुंचेगा टेंपरेचर

India News Delhi (इंडिया न्यूज़), Delhi Weather: देश के कुछ राज्यों में भीषण गर्मी शुरू हो गई है, वहीं उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में बारिश से मौसम हल्का हो गया है। गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वी भारत का बड़ा हिस्सा लू की चपेट में रहेगा। अगले पांच दिनों तक लू का कहर जारी रहेगा। पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा और बिहार के कुछ इलाकों में लू परेशान कर सकती है। आने वाले दिनों में दिल्ली में गर्मी बढ़ने की संभावना है और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। आइए जानते हैं अगले 4-5 दिनों में कैसा रहने वाला है मौसम।

दिल्ली का मौसम

इस पूरे हफ्ते दिल्ली में बारिश की कोई संभावना नहीं है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में दिल्ली में गर्मी बढ़ने की संभावना है और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। आईएमडी के मुताबिक इस पूरे हफ्ते दिल्ली का अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। न्यूनतम तापमान 22 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। दिल्ली में आज तेज हवाएं चल सकती हैं।

यूपी-बिहार में कैसा रहेगा मौसम

23 से 24 अप्रैल के बीच उत्तर-पूर्वी भारत में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। आज उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश और सिक्किम के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 23 से 26 अप्रैल के बीच मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, उत्तरी कोंकण और गोवा में हल्की बारिश हो सकती है।

ये भी पढ़े: AMU को मिली पहली महिला कुलपति, प्रोफेसर नईमा खातून को बनाया गया वाइस चांसलर

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular