Monday, May 20, 2024
HomeDelhiKisan Mahapanchayat: रामलीला मैदान में हुई किसानों की महापंचायत, जानिए पूरी अपडेट

Kisan Mahapanchayat Delhi Live Update: महापंचायत के लिए दिल्ली पहुंचे किसान, यहां जानिए पल-पल की अपडेट

India News Delhi (इंडिया न्यूज़), Kisan Mahapanchayat : 14 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में ‘किसान मजदूर महापंचायत’ बुलाई गई। इसका नेतृत्व संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) कर रहा है। एसकेएम ने मंगलवार (12 मार्च) को एक बयान में कहा था कि दिल्ली पुलिस ने 14 मार्च को रामलीला मैदान में महापंचायत आयोजित करने और अन्य बुनियादी सुविधाओं की व्यवस्था करने से संबंधित अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) दे दिया है।

3:10 PM, 14 FEB 2024

रामलीला मैदान में जुटे किसान, दिल्ली में लगा जाम

किसानों ने आज महापंचायत बुलाई है। दिल्ली के रामलीला मैदान में बड़ी संख्या में किसान जुटे। एमएसपी समेत तमाम मांगों को लेकर किसानों ने ये महापंचायत बुलाई है। किसानों ने रामलीला मैदान में केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसानों की महापंचायत के कारण दिल्ली में कई जगहों पर ट्रैफिक जाम की समस्या हुई। इससे आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। किसानों की महापंचायत के चलते भारी संख्या में सुरक्षा बल भी तैनात किए गए हैं।

2:40 PM, 14 FEB 2024

सीएम केजरीवाल ने ट्वीट कर केंद्र सरकार पर निशाना साधा

सीएम अरविंद केजरीवाल ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। भारतीय किसानों पर आंसू गैस के गोले, लाठी, डंडे और गोलियां? और पाकिस्तानियों के लिए इतना सम्मान?

2:20 PM, 14 FEB 2024

राहुल गांधी पहुंचे रामलीला मैदान

राहुल गांधी आज दिल्ली के किसान रामलीला मैदान पहुंचे हैं। उन्होंने किसान से कहा कि सरकार ने आपका एक रुपया भी कर्ज माफ नहीं किया, बल्कि भारत के सबसे बड़े अरबपतियों का 16 लाख करोड़ रुपये माफ कर दिया।

2:00 PM, 14 FEB 2024

किसानों की महापंचायत पर बोले विज

आज दिल्ली के रामलीला मैदान में किसानों की ओर से महापंचायत का आयोजन किया जा रहा है। इस पर बोलते हुए हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि शांतिपूर्वक विरोध करने का अधिकार सभी को है। अच्छी बात यह है कि उन्हें अपनी बात कहने का मौका मिल रहा है।

1;25 PM, 14 FEB 2024

किसान महापंचायत दोपहर 3 बजे तक चलेगी

दिल्ली के रामलीला मैदान में किसान महासभा में शामिल होने के लिए संगरूर, मोगा समेत पंजाब के कई जिलों से किसान बुधवार रात 12 बजे के बाद रोहतक रोड पर पहुंच गए थे। इसके बाद गुरुवार सुबह 5.30 बजे किसान रोहतक रोड से रात 2 बजे दिल्ली पहुंचे। किसान महापंचायत दोपहर 3 बजे तक चलेगी।

1:00 PM, 14 FEB 2024

टिकैत ने कहा- सरकार झूठ बोलती है, देश में आंदोलन चल रहे हैं

किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि 22 जनवरी 2021 के बाद से सरकार ने किसी भी संगठन से बात नहीं की है। सरकार झूठ बोलती है। देश में आंदोलन चल रहे हैं। विचारधारा के आंदोलन हैं।

12:20 PM, 14 FEB 2024

किसानों की मांग है कि सरकार एसकेएम के साथ हुए समझौते को लागू करे

किसानों की मांग है कि मोर्चा के साथ सरकार का समझौता लागू किया जाए। सभी फसलों पर खरीद की गारंटी के साथ एमएसपी दें। सभी फसलों पर खरीद की गारंटी के साथ एमएसपी दें। बिजली बिल 2022 वापस लें।

11:45 AM, 14 Feb 2024

दिल्ली की तीन सीमाओं पर अर्धसैनिक बल तैनात

दिल्ली की तीन सीमाओं सिंघू, टिकरी और गाज़ीपुर से दिल्ली कूच करने की कोशिश कर रहे किसानों के विरोध प्रदर्शन को रोकने के लिए बड़ी संख्या में अर्धसैनिक बल तैनात हैं। पिछले एक महीने से सैकड़ों किसान पंजाब-हरियाणा की सीमाओं पर डेरा डाले हुए हैं।

11:15 AM, 14 Feb 2024

राकेश टिकैत ने दिया बयान

राम लीला मैदान में 400 अलग-अलग किसान संगठनों से जुड़े करीब 10 हजार किसान आज एमएसपी की मांग को लेकर सरकार के खिलाफ हल्ला बोल रहे हैं। राजधानी दिल्ली में भारतीय किसान यूनियन संयुक्त किसान मोर्चा के साथ मिलकर राकेश टिकैत रामलीला मैदान में महापंचायत कर सरकार से एमएसपी की मांग को लेकर आवाज उठा रहे हैं। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने किसानों को 11:00 बजे से 3:00 बजे तक का समय दिया है। ये मोदी सरकार है, ये किसानों की बात नहीं सुनती। हम तब तक संघर्ष करेंगे जब तक हमें एमएसपी नहीं मिल जाता। मैंने एक लाल डायरी भी रखी है जिसमें किसानों को परेशान करने वालों के नाम लिखेंगे।

10:45 AM, 14 Feb 2024

नोएडा पुलिस अलर्ट पर

किसानों के दिल्ली जाने को लेकर नोएडा पुलिस अलर्ट, जाम में फंस सकती हैं गाड़ियां। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर नोएडा के किसान दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली महापंचायत में हिस्सा लेंगे। आज नोएडा और ग्रेटर नोएडा से हजारों किसान ट्रैक्टर ट्रॉली से दिल्ली जाएंगे। नोएडा पुलिस दिल्ली से लगने वाली सभी सीमाओं पर नजर रख रही है।

10:30 AM, 14 Feb 2024

चिल्ला बॉर्डर पर भारी पुलिस बल तैनात

चिल्ला बॉर्डर पर भारी पुलिस बल तैनात, एडिशनल डीसीपी नोएडा मनीष कुमार मिश्रा खुद ले रहे हैं हालात का जायजा। किसानों के दिल्ली जाने के आह्वान को लेकर नोएडा पुलिस अलर्ट हो गई है। चिल्ला बॉर्डर, कालंदी कुंज और डीएनडी बॉर्डर पर पुलिस ने बैरिकेड लगा दिए हैं। नोएडा पुलिस के जवान सभी बॉर्डर पर तैनात हैं। किसानों ने अपनी मांगों को लेकर दिल्ली के रामलीला मैदान में महापंचायत की है।

10:00 AM, 14 Feb 2024

दिल्ली में बढ़ाई गई सुरक्षा, जाम से परेशान रहे लोग नोएडा

दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली किसानों की महापंचायत को ध्यान में रखते हुए जगह-जगह सुरक्षा बढ़ा दी गई है। ऐसे में गुरुवार सुबह नोएडा में कई जगहों पर आम लोगों को भारी ट्रैफिक जाम की समस्या का सामना करना पड़ा।

9:30 AM, 14 Feb 2024

रामलीला मैदान में किसान नेताओं का संबोधन शुरू

देश की राजधानी दिल्ली के रामलीला मैदान में किसान मजदूर महापंचायत के किसान संगठनों के नेताओं का संबोधन शुरू हो गया।

8:15 AM, 14 Feb 2024

रामलीला मैदान में कब तक चलेगी किसानों की रैली?

दिल्ली में विभिन्न मांगों को लेकर करीब 15 से 20 हजार किसान आज रामलीला मैदान में रैली करेंगे। यह रैली सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगी, जिसमें आम किसान भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। तक़रीबन 18 राज्यों के किसान दिल्ली पहुंचे हैं।

8:15 AM, 14 Feb 2024

पंजाब से बड़ी संख्या में किसान ट्रेनों से दिल्ली के लिए रवाना हुए

संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) के सदस्य नई दिल्ली में होने वाली किसान महापंचायत में आने के लिए पंजाब के पटियाला से ट्रेन में सवार हो रहे हैं।

ये भी पढ़े:

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular