Thursday, May 9, 2024
HomeDelhiViral Video: बिकिनी पहन DTC बस में चढ़ी महिला, वायरल वीडियो ने...

Viral Video: बिकिनी पहन DTC बस में चढ़ी महिला, वायरल वीडियो ने मचाया बवाल

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Viral Video: दिल्ली में हाल ही में एक घटना ने महिलाओं के कपड़े पहनने की चुनौती और सहमति के प्रति समाज के आचरण पर सवाल उठाए है। सूचनाओं के अनुसार, दिल्ली की एक बस में महिला बिकिनी में दिखाई दी| महिला के इस अवतार को देखकर कुछ लोग बहुत नजारा बिदक गए। साथ ही साथ कुछ लोग ऐसे भी थे जो उस मंज़र का खूब मजे लेने लगे। यहां तक की ड्राइवर-कंडक्टर भी उस महिला को देखकर हंसने लगे। हम आपको बता दे की उस महिला ने कुछ लोगों को गलत इशारे भी किए।

हालांकि बस में सवार लोगों ने महिला को इग्नोर किया| उस घटना के दौरान कुछ महिलाओं ने उस महिला को बस से उतर जाने को और कपड़े पहनने को भी कहा। इस महिला का वीडियो पुरे सोशल मीडिया पर वायरल होता दिखाई दे रहा है। हम आपको बता दें कि एक शख्स ने अपने मोबाइल से महिला का वीडियो बनाया और उस वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। इस वीडियो में दिखाई देता है कि एक महिला बस की सीढ़ियों पर खड़ी है और उसने सिर्फ बिकिनी पहनी हुई है।

Viral Video: वीडियो कैसे हुई वायरल?

इस वीडियो को ‘Delhi Buses’ नामक एक अकाउंट से साझा किया गया है, जहां कमेंट में बताया गया है कि दिल्ली की बसों की हालत बहुत खराब हो गई है। उसका दावा है कि दिल्ली मेट्रो के मुकाबले दिल्ली की बसें अधिक असुरक्षित हैं। वहीं, वीडियो ने दिल्ली में बस ट्रांसपोर्ट सेवा पर सवाल उठाए हैं। यह घटना फिलहाल बस सेवा की स्थिति को लेकर सार्वजनिक चिंताओं को भी उत्पन्न कर रही है।

क्या थे यूजर्स के रिएक्शन?

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद, यूजर्स ने विविध रिएक्शन दिए हैं। एक यूजर ने आपत्ति जताते हुए लिखा कि अब तो भगवान के अवतार लेना ही पड़ेगा। दूसरे ने इस स्थिति को लेकर चिंता व्यक्त की, पूछते हुए कि ऐसी कैसी फ्रीडम है? तीसरे यूजर ने उदाहरण देते हुए बताया कि यदि कोई आदमी ऐसा करे तो क्या होगा? विदेश मंत्री अमित शाह, दिल्ली पुलिस, और दिल्ली के गवर्नर को टैग करते हुए, एक यूजर ने लिखा कि वे सभी कानून व्यवस्था के जिम्मेदार हैं और उन्हें इस समस्या का समाधान ढूंढने में सहायता करनी चाहिए। वे उन्हें इस मामले में सख्त कार्रवाई करने की अपील करते हैं। एक अन्य यूजर ने दिल्ली पुलिस को टैग करते हुए लिखा कि उसे गिरफ्तार करें और FIR दर्ज करें, और उसे कानूनी कार्रवाई के तहत जेल भेज दें।

Read More:

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular