Tuesday, July 9, 2024
HomeLifestyleCoconut Water Effects: आखिर कब पीना चाहिए नारियल पानी, जानिए इसे पीने...

India News (इंडिया न्यूज़), Coconut Water Effects, दिल्ली: नारियल पानी का सेवन करना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। यह न सिर्फ पेट को ठंडक पहुचातांं है बल्कि गर्मी से भी राहत देता है। आपको डिहाइड्रेशन की समस्या होती है तो आप नारियल पानी पीकर खुद को अच्छा महसूस कर सकते हैं। नारियल पानी में कई तरह के पोषण तत्व पाए जाते हैं जैसे- एंटीऑक्सीडेंट, अमीनो एसिड, विटामिन, मैग्नीशियम, आयरन, पोटेशियम। इन फायदों के बाद भी नारियल पानी का सेवन करने से पहले कुछ बातें अवश्य जान ले। जिससे यह फायदे की जगह आपको नुकसान न पहुंच सके। आईए जानते हैं इस बारे में…

नारियल पानी से पहले इन बातों का रखें ध्यान
बीपी पेसेंट रखें ध्यान

बता दे नारियल पानी पीने में बीपी वालें मरीजों को दिक्कत हो सकती है। अगर आप पहले से ही ब्लड प्रेशर से परेशान है तो आपको नारियल पानी ज्यादा नहीं पीना चाहिए। इससे आपको और भी ज्यादा समस्या हो सकती है।

सर्जरी के तुरंत बाद न पिएं नारियल पानी

अगर आपकी हाल ही में सर्जरी हुई है तो बिना डॉक्टर के सलाह के नारियल पानी न पिएं। सर्जरी के तुरंत बाद नारियल पानी पीने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मुश्किल आ सकती है।

लूज मोशन में न पिएं

अगर आप डायरिया या लूज मोशन से परेशान है तो भी आपको नारियल पानी नहीं पीना चाहिए। इससे शरीर में पानी की मात्रा बढ़ सकती है और ये समस्या और भी ज्यादा बढ़ सकती है।

किडनी प्रॉब्लम है तो रखें ध्यान

नारियल पानी में पोटेशियम की मात्रा काफी ज्यादा होती है। जो किडनी को प्रभावित कर सकता है। ऐसे में आप अपने डॉक्टर की सलाह पर ही नारियल पानी का सेवन करें।

दिल के लिए कर सकता नुकसान

वही नारियल पानी के अत्यधिक सेवन से दिल के मरीजों को भी बचना चाहिए। क्योंकि इसके पीने से कोलेस्ट्रॉल के बढ़ाने की संभावना बनी रहती है।

वजन घटाना चाहते तो न पिएं नारियल पानी

जो लोग वजन कंट्रोल करने की कोशिश में लगे हुए हैं उन्हें भी नारियल पानी का अधिक मात्रा में सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि इसमें हाई कैलोरी होती है। अगर शरीर में कैलोरी बढ़ेगी तो आपका वजन भी बढ़ने लगेगा।

 

ये भी पढ़े: नए संसद भवन की बढ़ी सुरक्षा, दिल्ली पुलिस को सता रहा दीवारों पर एंटी सरकार स्लोगन लिखे जाने का डर

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular