Tuesday, May 14, 2024
HomeNCRNoida: इंसानियत शर्मसार करने वाले लोगों पर पुलिस का एक्शन, अब जेल...

Noida: इंसानियत शर्मसार करने वाले लोगों पर पुलिस का एक्शन, अब जेल जाएंगे Puppy को फेंकने वाले

India News (इंडिया न्यूज़),Noida: बीते दिनों ग्रेटर नोएडा पश्चिम से दिल दहला देने वाला एक वीडियो सामने आया था, जो कि थाना बिसरख क्षेत्र में गौर सिटी 14th एवेन्यू का था। बता दें, वायरल वीडियो में एक बच्चे को पपी को गोद में उठाकर पार्किंग की बेसमेंट में फेंकते हुए देखा गया। जिसके बाद उसकी मौत हो गई थी। मामले में अब ताजा जानकारी निकलकर यह सामने आ रही है कि एक एनजीओ की शिकायत पर नाबालिग बच्चे के खिलाफ FIR दर्ज हुई है।

नाबालिग बच्चे के खिलाफ केस दर्ज

एनजीओ पीपुल्स फॉर एनिमल्स (PFA) की सुरभि रावत ने पुलिस को दी शिकायत में कहा, हाईराइज टावर में रहने वाला करीब 10 साल के लड़के ने कुत्ते के बच्चे को उठाकर फेंका था। किसी ने इस घटना को वीडियो में कैद किया और Viral भी किया। वीडियो क्लिप को देखने पर लगता है कि इस दरम्यान एक व्यक्ति उसके आसपास था।

उसके पास में होते हुए बच्चे ने ऐसा किया। पप्पी की रोने की आवाज आने के बावजूद बच्चे को उसे फेंकने से नहीं रोका गया। इसलिए मांग है कि बच्चे को अदालत के सामने पेश किया जाए और उसकी मानसिक स्थिति की पड़ताल की जाए। ताकि बेजुबानों के प्रति उसके स्वभाव और भावनाओं के बारे में जाना जा सके।

ये भी पढ़े:

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular