Thursday, May 9, 2024
HomeDelhiDelhi Metro में मच्छारों का कहर, यात्री हुए परेशान, देखिए

Delhi Metro में मच्छारों का कहर, यात्री हुए परेशान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़), Delhi Metro :दिल्ली में नजफ़गढ़ जाने वाली मेट्रो में मच्छरों की भरमार देखी गई है। दिल्ली मेट्रो से सफर कर रहे यात्री मच्छरों के साथ लड़ रहे हैं, और बेहद परेशानी में नज़र आ रहे है। यह वीडियों दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन के नाजफ़गढ़ की ओर जा रही मेट्रो का है।

मेट्रो में मच्छरों का आक्रमण

दिल्ली मेट्रो की वीडियो अक्सर सोशल मिडिया पर वायरल रहती है, अब हाल ही में दिल्ली मेट्रो की एक वीडियो सामने आई है। दिल्ली में नजफ़गढ़ जाने वाली ब्लू लाइन की मेट्रो में मच्छरों की भरमार देखी गई है। इस मामले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में दिखाया गया है कि मेट्रो के अंदर बैठे यात्री मच्छरों से लड़ रहे हैं, और सभी मच्छरों के काटने से परेशान हो रहे है। इस घटना के बाद लोगों की आपत्ति सोशल मीडिया पर उमड़ गई है। वीडियो को अब तक लाखों बार देखा गया है।

प्रशासन से साफ़ -सफाई की मांग

मच्छरों के आक्रमण के मामले में मेट्रो प्रशासन ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। हालांकि, लोगों को सुरक्षित रखने के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की जा रही है। दिल्ली मेट्रो को यात्रा करने का एक साफ़ और सुरक्षित माध्यम माना जाता है, लेकिन अब लोगों को इसके अंदर भी मच्छरों का सामना करना पड़ रहा है। इस मामले में स्वच्छता और सुरक्षा क अध्ययन देते हुए स्थानीय प्रशासन को कड़ी कार्रवाई करने की आवश्यकता है।

Also Read : 

 

 

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular