Thursday, May 9, 2024
HomeDelhiDelhi Weather: दिल्ली-NCR में हीटवेव का कहर, 41 डिग्री पहुंच सकता है...

Delhi Weather: दिल्ली-NCR में हीटवेव का कहर, 41 डिग्री पहुंच सकता है पारा

India News Delhi (इंडिया न्यूज़), Delhi Weather: राजधानी में अब तक मौसम अच्छा रहा है। तेज हवाओं ने दिल्लीवासियों को गर्मी से राहत दिलाई। लेकिन अब आने वाले तीन-चार दिनों में तापमान 40 डिग्री को पार कर सकता है। लू भी चल सकती है। गर्मी से लोगों का बुरा हाल था। कोई बारिश या बादल नहीं दिखे। मौसम विभाग के मुताबिक तापमान 39.4 डिग्री रहा। यह सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। इस सीजन में अब तक इससे ज्यादा गर्म दिन नहीं रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 24.3 डिग्री रहा। यह सामान्य से तीन डिग्री अधिक था। यह इस सीजन की सबसे गर्म सुबह थी। हवा में नमी का स्तर 27 से 69 फीसदी तक रहा।

दिल्ली में खिली रहेगी धूप 

मौसम विभाग ने दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहने, धूप निकलने और तेज हवा चलने का पूर्वानुमान जारी किया है। रविवार सुबह दिल्ली का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री दर्ज किया गया। एक दिन पहले यह 23.2 डिग्री था। अधिकतम तापमान 39 डिग्री रह सकता है। मौसम विभाग का अनुमान है कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से दिन में बादलों की आवाजाही और 25 से 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। हालांकि, धूप भी खिली रहेगी।

ये भी पढ़े: ‘केजरीवाल को इन्सुलिन देने की जरुरत नहीं’; तिहाड़ जेल प्रशासन ने LG को सौंपी…

टॉर्चर झेलने के लिए रहें तैयार

फरीदाबाद में 40 डिग्री, नजफगढ़ में 40 डिग्री, पीतमपुरा में 40.4 डिग्री रहा। वहीं, पीतमपुरा और राजघाट का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री तक पहुंच गया। दिल्ली में आज रविवार सुबह तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आने वाले हफ्ते में दिल्ली एनसीआर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस को पार कर सकता है। इसको लेकर मौसम विभाग ने अनुमान जारी किया है।

ये भी पढ़े: Pandav Nagar Crime: पहले मारा बच्चों को फिर मां हुई घायल अब रेलवे ट्रैक…

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular