Wednesday, May 15, 2024
HomeDelhiDelhi Weather: सर्द हवा से हुई दिन की शुरूआत, जानें पुरे दिन...

Delhi Weather: सर्द हवा से हुई दिन की शुरूआत, जानें पुरे दिन कैसा रहेगा मौसम का हाल

India News(इंडिया न्यूज़), Delhi Weather: दिल्ली में पहाड़ों से आ रही ठंडी हवा के कारण फिर एक बार ठंड बढ़ गई है। सुबह हल्की धूप निकली जिससे दिन में गर्मी का अहसास का अनुमान लगाया जा रहा है। मौसम विभाग ने गुरुवार को तेज हवाएं चलने और हल्के कोहरे का अनुमान लगाया है। आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली में अब ठंड कम होने का अनुमान लगाया गया है। वहीं दृश्यता की बात करें तो इसमें भी सुधर देखने को मिली है।

आज के मौसम का हाल (Delhi Weather)

मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार को न्यूनतम तापमान 7 डिग्री और अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान लगाया गया है। लोधी रोड इलाके में न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो अन्य इलाकों की तुलना में सबसे ठंडा था। जाफरपुर में 7.2, आया नगर में 7.3, रिज में 8.1 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। वहीं, जाफरपुर में अधिकतम तापमान 19.4 डिग्री, लोधी रोड में 20.4, रिज में 20.9 और आया नगर में 21.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

तापमान में बढ़ोत्तरी

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों के दौरान हिमाचल प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, लद्दाख, जम्मू-कश्मीर और पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। अगर ऐसा हुआ तो दिल्ली में भी मौसम बदल सकता है और ठंड लौट सकती है। आईएमडी के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली में अधिकतम तापमान 20.3 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम था। वहीं न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक था।

ये भी पढ़े:
SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular