Wednesday, May 15, 2024
HomeDelhiउत्तर भारत में कोहरे की मार, देर से चल रही हैं दिल्ली...

उत्तर भारत में कोहरे की मार, देर से चल रही हैं दिल्ली की 26 ट्रेनें, देखें लिस्ट

India News,(इंडिया न्यूज),Delhi Train News: राजधानी दिल्ली समेत देश के अधिकांश इलाकों में शीतलहर और कोहरे के कारण सड़कों पर सन्नाटा जैसा नजारा बना हुआ है। कोहरे की मार इतनी है सड़क पर गाड़ियां रेंगतें नजर आ रहीं हैं। वहीँ, दिल्ली वाली ट्रेनें की रफ्तार भी कोहरे की वजह धीमी हो गई है। सामने आई जानकारी के अनुसार, कुछ ट्रेनें तो 8 घंटे तक की देरी से चल रही है।

बता दें, बुधवार सुबह रेलवे (Indian Railway) द्वारा जारी की गई लिस्ट के अनुसार आज फिर 26 ट्रेनें लेट हैं। ट्रेन लेट होने से यात्रियों को कठिन परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीँ, दूसरी तरफ कहीं जाने वाले यात्रियों को कई घंटो तक ट्रेन का इंतजार करना पड़ रहा है।

कोहरे की वजह से 26 ट्रेनें आज फिर हुई लेट

भारतीय रेल प्रशासन की ओर से देरी से चलने वाली ट्रेनों की जारी सूची के अनुसार ट्रेनें 1 घंटे से 8 घंटे तक की देरी से चल रही हैं। वहीँ, घने कोहरे के साथ-साथ दिल्ली में वायु प्रदूषण का कहर कुछ दिनों से लगातार जारी है, जो विजिबिलिटी के साथ लोगों की सेहत के लिए नुकसानदेह है।

देरी से चल रहीं हैं ये ट्रेनें

1. 12309 राजेन्‍द्र नगर-नई दिल्‍ली राजधानी

2. 22691 बेंगलुरु-निजामुद्दीन

3. 22823 भुवनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी

4. 12269 चेन्‍नई-नई दिल्ली दुरंतो

5. 12801 पुरी-नई दिल्ली पुरुषोत्‍तम एक्‍सप्रेस

6. 12427 रेवा आनंद विहार एक्‍सप्रेस

7. 12417 प्रयागराज-नई दिल्‍ली एक्‍सप्रेस

8. 12225 आजमगढ़-दिल्‍ली कैफियत एक्‍सप्रेस

9. 12919 अंबेडकर नगर- कटरा एक्‍सप्रेस

10. 12615 चेन्‍नई- नई दिल्‍ली जीटी

11. 112615 चेन्‍नई- नई दिल्‍ली जीटी

12. 12723 हैदराबाद-नई दिल्ली

13. 11841 खजुराहो- कुरुक्षेत्र

14. 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस

15. 12414 जम्‍मूतवी-अजमेर

16. 15658 कामाख्‍या- दिल्ली

17. 14623 सिओनी- फिरोजपुर पातालकोट एक्‍सप्रेस

18. 12413 अजमेर-कटरा एक्‍सप्रेस

19. 12716 अमृतसर- नांदेड़ एक्‍सप्रेस

20. 12447 मानिकपुर- निजामुद्दीन

21. 12451 कानपुर- नई दिल्‍ली श्रमशक्ति

22. 12303- हावड़ा- नई दिल्‍ली पूर्वा एक्‍सप्रेस

23. 12553 सहरसा- नई दिल्‍ली वैशाली एक्‍सप्रेस

24. 12367 भागलपुर- आनंद विहार एक्‍सप्रेस

25. 12993 राजेन्‍द्र नगर- नई दिल्‍ली फिरोजपुर-सी

26. 12559 बनारस-नई दिल्‍ली एक्‍सप्रेस

 

 

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular