Tuesday, May 21, 2024
Homeनेशनल'हम भी शामिल होने को तैयार...', किसान आंदोलन के बीच राकेश टिकैत...

'हम भी शामिल होने को तैयार...', किसान आंदोलन के बीच राकेश टिकैत ने सरकार को चेताया

India News (इंडिया न्यूज़),Farmers’ protest 2.0 : हरियाणा और पंजाब से दिल्ली कूच को अड़े किसानों का पुलिस से अनवरत संघर्ष जारी है। इस बीच किसान नेता राकेश टिकैत ने बयान जारी कर मोदी सरकार को चेताया है। किसान नेता ने कहा है कि, हम सरकार से आग्रह करते हैं कि वह किसानों से बात करें, उन्हें रोकने की कोशिश न करें। वे किसान हैं और हमारी सभी मांगें एक जैसी हैं। किसान कभी पीछे नहीं हटेंगे, आंदोलन बंद नहीं करेंगे। वे वापस नहीं जाएंगे। केंद्र सरकार को उनकी बात सुननी चाहिए।
वहीं, हरियाणा-दिल्ली बॉर्डर पर पुलिस द्वारा आंसू गैस छोड़े जाने के मुद्दे पर टिकैत ने कहा है कि उन्हें आंसू गैस या लाठीचार्ज करने दीजिए, वे पीछे नहीं हटेंगे। वे किसान हैं। हम सब एक हैं, सबकी मांगें एक जैसी हैं। किसानों से बातचीत से ही इसका हल निकलेगा। जरूरत पड़ी तो हम भी शामिल हो जाएंगे।

किसानों को MSP की गारंटी दे सरकार -टिकैत

राकेश टिकैत ने यह भी कहा कि हमारी एमएसपी, स्वामीनाथन कमेटी की रिपोर्ट लागू करने समेत कई मांगें हैं। अगर BJP किसानों की भलाई के लिए काम कर रही है तो MSP दे।

किसानों की गिरफ्तारी आंदोलन का हिस्सा : टिकैत

राकेश टिकैत ने किसानों की गिरफ्तारी पर कहा कि रोकने से भी आंदोलन और किसान नहीं रुकेंगे। उन्होंने कहा, गिरफ्तारी आंदोलन का हिस्सा है। अगर वे किसानों को भड़काएंगे तो लोकसभा चुनाव पर असर पड़ेगा। पूरे देश में आंदोलन फैलेगा।
ये भी पढ़े:
SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular