Friday, May 10, 2024
HomeDelhiNoida : 17 साल के लड़के से हुआ 37 साल की महिला...

Noida : 17 साल के लड़के से हुआ 37 साल की महिला को प्यार, भगा ले गई

India News Delhi (इंडिया न्यूज़), Noida : नोएडा में एक 37 साल की महिला, 17 साल के नाबालिग को अपने साथ भगा ले गई। नाबालिग लड़के की माँ ने पुलिस के पास महिला के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। पुलसि ने बताया की यह प्रेम प्रसंग का मामला है, और दोनों के परिवारों वालों को इस रिश्ते से आपत्ति है। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है।

20 साल छोटे नाबालिग लड़के से हुआ प्यार

उत्तर प्रदेश के नॉएडा सेक्टर-20 थाना क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, एक 37 साल की महिला को अपने से 20 साल छोटे नाबालिग लड़के से प्यार हुआ और वह 17 साल के नाबालिग को अपने साथ भगा ले गई।लड़के की माँ ने पुलिस के पास मामला दर्ज किया है, और पुलिस से उसके बेटे को ढूंढ निकालने की गुहार लगाई है।

दोनों के परिवारों को रिश्ते से अप्पति है

लड़के की माँ संतोष देवी ने 37 साल की वर्षा नामक महिला पर आरोप लगाया है, की वह उसके 17 साल के बेटे को प्यार के झांसे में बहला फुसला कर अपने साथ ले गई। महिला और नाबालिग के इस प्रेम प्रसंग से दोनों के परिवारों को आपत्ति थी। अब महिला और नाबालिग से संपर्क नहीं हो पा रहा है, ना ही यह पता लग पाया है की दोनों भाग कर कहाँ गए है। पीड़ित माँ संतोष देवी के कहने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, और अब दोनों की तलाश जारी है।

Also Read:  Delhi Weather: दिल्ली-NCR में हीटवेव का कहर, 41 डिग्री पहुंच सकता है पारा

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular