Monday, May 20, 2024
HomeFestivalsHoli 2024: होली खेलने से पहले जान लें ये ट्रिक, चेहरे-बालों पर...

Holi 2024: होली खेलने से पहले जान लें ये ट्रिक, चेहरे-बालों पर नहीं चढ़ेगा पक्का रंग!

India News Delhi (इंडिया न्यूज़), Holi 2024: रंगों का त्योहार होली आने में एक हफ्ते से भी कम समय बचा है। हर शहर में बाजार रंगों और पिचकारियों से सज गए हैं। स्वादिष्ट गुझिया की खुशबू मिठाई की दुकानों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। कुछ लोग होली का त्योहार सूखे रंगों यानी अबीर-गुलाल, हर्बल रंगों आदि से खेलना पसंद करते हैं तो कुछ लोग पक्के रंगों के बिना इसे नहीं मनाते हैं। स्थाई रंगों में पाए जाने वाले रसायन त्वचा को नुकसान पहुंचाते हैं। अगर आप होली खेलते समय अपनी त्वचा का ख्याल नहीं रखते हैं तो त्वचा पर कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। इस रिपोर्ट में हम आपको कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं जिन्हें आपको होली खेलने से पहले ध्यान में रखना होगा। इन टिप्स को अपनाकर आप अपनी त्वचा को होली के रंगों से बचा सकते हैं।

इन बातों का रखें ध्यान

एक त्वचा विशेषज्ञ ने बताया कि होली के दिन आप अपने चेहरे और शरीर पर मॉइस्चराइजर भी लगा सकते हैं। इससे भी आपकी त्वचा पर स्थाई रंग नहीं आएगा। इसके अलावा आप अपने होठों, कानों और नाक पर भी वैसलीन लगा सकते हैं। इन छोटे-छोटे हिस्सों पर वैसलीन लगाने से रंग चिपकता नहीं है। जिनके बाल लंबे हैं उन्हें खुले बालों में होली नहीं खेलनी चाहिए, चोटी बना लेनी चाहिए ताकि बाल खराब न हों। होली खेलने से पहले बालों में अच्छे से तेल लगा लें ताकि बाल धोते समय रंगों का असर न हो।

ये भी पढ़े: Delhi: CP में अकेली बैठी लड़की 1 सेकंड में बनी दुल्हन, जानें क्या है…

हर्बल रंग का प्रयोग करें

अगर आपको रंगों से एलर्जी है तो होली पर रंग लगाने से बचें। हर्बल रंग का थोड़ा प्रयोग किया जा सकता है। साथ ही होली खेलते समय चश्मे का इस्तेमाल करना भी अच्छा रहेगा। चश्मा रंग और गुलाल को आपकी आंखों से दूर रखेगा। रंग आंखों में जाकर नुकसान पहुंचा सकते हैं। कई बार तो केमिकल वाले रंग आंखों की रोशनी पर भी असर डालते हैं।

ये भी पढ़े: Holi 2024: होली पर बनाएं टेस्टी बीटरूट चाट, तारीफ करते नहीं थकेंगे मेहमान

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular