Monday, May 20, 2024
HomeViralकिराये के मकान में चल रही थी अश्लील फिल्मों की शूटिंग, पकड़े...

किराये के मकान में चल रही थी अश्लील फिल्मों की शूटिंग, पकड़े गए कई राज्यों के युवा

India News Delhi (इंडिया न्यूज़), Viral News : पुणे के लोनावला से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, पुलिस ने यहां अश्लील वीडियो बना रहे लोगों की एक टीम को पकड़ा है. मिली जानकारी के मुताबिक लोनावला स्थित एक किराए के बंगले में ये सब पिछले दो दिनों से चल रहा था। इस मामले में देश के कई राज्यों के लड़के-लड़कियां पकड़े गए हैं।

इस संबंध में सामने आई जानकारी के मुताबिक पुलिस ने कुछ अश्लील वीडियो भी जब्त किए हैं. आइए विस्तार से जानते हैं इससे जुड़ी पूरी जानकारी…

ये भी पढ़े: Delhi: सुनीता केजरीवाल ने लॉन्च किया खास अभियान, जुड़ने के लिए करना होगा ये…

पुलिस ने 13 लोगों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने लोनावला स्थित किराए के बंगले से 15 में से 13 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही बंगले को किराये पर देने वाले तीन लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, महाराष्ट्र के पुणे जिले में स्थित लोनावला में पोर्न फिल्में बनाने वाला एक गिरोह पकड़ा गया है। यहाँ लोनावला में अर्नव विला नाम का बंगला लोनावला में किराए पर लिया गया था, जहां अश्लील फिल्मों की शूटिंग चल रही थी।

भारत में पोर्न वीडियो बैन…

इस संबंध में मिली अधिक जानकारी के मुताबिक लोनावला स्थित अर्णव विला नाम के बंगले पर अलग-अलग राज्यों से 15 युवक-युवतियां पहुंचे थे। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि ये लोग अश्लील ओटीटी प्लेटफॉर्म (OTT) के लिए पोर्न वीडियो शूट कर रहे थे, जबकि भारत में पोर्न वीडियो बनाना अपराध है और इस पर प्रतिबंध है।

पुलिस ने छापेमारी में पकड़ा

जैसे ही इसकी जानकारी पुलिस को हुई तो अधिकारियों ने अपने स्तर से जानकारी ली। इसके बाद लोनावला स्थानीय पुलिस ने अर्नव विला पर छापा मारा। पुलिस को देखकर अश्लील वीडियो बना रहे युवक-युवतियों के होश फाख्ता हो गए। छापेमारी के दौरान पुलिस ने 13 लोगों को गिरफ्तार किया।

मामले में पुलिस का बयान

इस पूरे मामले में पुलिस अधिकारियों ने कहा कि यह गिरोह लोनावला में अश्लील वीडियो बना रहा था। 15 लोगों में 5 लड़कियां भी शामिल हैं। ये सभी देश के अलग-अलग हिस्सों से हैं। लोनावला पुलिस ने मौके से कैमरे और अन्य सामग्री जब्त कर ली है। साथ ही बंगले को किराये पर देने वाले 3 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

ये भी पढ़े: Accident: दिल्ली में हुई बच्चे की मौत पर मां ने उठाए सवाल, बोली- कौन…

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular